Search

October 2, 2026 12:40 pm

1852 प्रेस विज्ञप्तियों से प्रशासन की आवाज बने पवन कुमार, गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान।

पाकुड़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन से जुड़ी गतिविधियों और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी सह सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पवन कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। पवन कुमार ने वर्ष 2025 के दौरान जिला प्रशासन से संबंधित कुल 1852 प्रेस विज्ञप्तियों का निर्गमन कर प्रशासनिक योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया। उनके प्रयासों से जिला प्रशासन को मीडिया कवरेज के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान मिली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा की भी विशिष्ट उपस्थिति रही। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों ने पवन कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!