घाटो से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट
घाटो(रामगढ़)। शुक्रवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत घाटों थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए आगामी 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में शांतिपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने की बात कही। इस अवसर पर सभी ने एकमत होकर कहा कि वर्षों से हमारा क्षेत्र भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने-अपने धार्मिक समारोह को मानते आए हैं और आगे भी हमारा आपसी सहयोग बना रहेगा। इस अवसर पर घाटो थाना प्रभारी बलवंत दुबे ने सभी क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट करते हुए। साथ ही सभी को मिलजुल कर शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन को पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर थाना के अन्य कर्मचारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।




