Search

April 23, 2026 11:58 pm

249वीं जयंती पर याद किए गए अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह, युवाओं को दिया एकता और संघर्ष का संदेश

राजकुमार भगत

पाकुड़। महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की 249वीं जयंती पर गुरुवार को शहर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जिला इकाई पाकुड़ के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह टाउन हॉल के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन सिंह ने की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी वीर कुंवर सिंह ने 1857 का स्वतंत्रता संग्राम में जिस बहादुरी से अंग्रेजों का मुकाबला किया, वह इतिहास में अद्वितीय है। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश करता है।
कार्यक्रम में हृदय नारायण सिंह, विंध्याचल सिंह, हरेंद्र सिंह, उज्जवल सिंह, बबलू सिंह, खेसारी राय, बन भोला उपाध्याय, आदित्य सिंह, रवि सिंह, विशाल सिंह, शशि शरण सिंह और शिव शंकर गोस्वामी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!