ललपनिया से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट
ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान समाज के विभिन्न समुदायों से दर्जनों बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी शामिल हुए। इस अवसर पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह कार्यक्रम एवं ललपनिया बैंक मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक की गई। थाना प्रभारी द्वारा आगामी 22 जनवरी एवं ललपनिया के हनुमान मंदिर में 21 जनवरी से 26 जनवरी तक होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रविवार को कलश यात्रा एवं 24 जनवरी को नगर भ्रमण कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी की गई। इस अवसर पर सरना महाविद्यालय के प्राचार्य समाजसेवी रामजी तिवारी द्वारा समाज के सभी वर्गों को आपस में मिलजुल कर आगामी पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रार्थना की। इस बैठक में थाना प्रभारी द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अप्रमाणित एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं को प्रसारित न करने की चेतावनी दी गई। वहीं समाज के बुद्धिजीवी वर्गों से इस प्रकार के मैसेज को तुरंत रोकने का आवाहन किया गया। इस बैठक में केरी,अय्यर, कोदवा टांड़,ललपनिया,तिलैया, करमाली टोला इत्यादि क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय सारना महाविद्यालय के प्राचार्य रामजी तिवारी,सेंट मैथ्यू स्कूल के निदेशक अक्षय कुमार सिंह,मुखिया बबलू हेंब्रम,नेत्री संध्या रानी, कुलदीप प्रजापति,सुरजनाथ तुरी, महेंद्र कुमार साव,राजेश मुर्मू,हरिलाल हंसदा,संतोष किस्कू,सौरव कुमार महतो,दिनेश कुमार करमाली,बिनोद कुमार साहू,अनिल कुमार बर्नवाल, सोहराई करमाली,इसराइल अंसारी,जलील अंसारी,राजा अंसारी,अमीर हुसैन, बीरेंद्र महतो,राजू केवट सहित अन्य लोग शमिल हुए।






