Search

September 24, 2026 9:50 pm

घर में घुसा जहरीला मोनोक्ल्ड कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

महेशपुर (पाकुड़)। प्रखंड क्षेत्र के गोआलपाड़ा निवासी सोनू कुमार के घर में बुधवार देर रात एक अत्यंत जहरीला मोनोक्ल्ड कोबरा (केउटिया सांप) घुस आने से परिवार में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 10:48 बजे की बताई जा रही है। घर के भीतर जहरीले सांप को देखकर परिजन डर गए और तुरंत रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जरूरी सुरक्षा उपकरणों की मदद से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। काफी सावधानी और सतर्कता के साथ टीम ने जहरीले कोबरा को पकड़कर लोगों को सुरक्षित किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि पकड़ा गया सांप मोनोक्ल्ड कोबरा प्रजाति का था, जिसे स्थानीय भाषा में केउटिया सांप कहा जाता है। इसके फन पर गोल निशान होता है और यह बेहद जहरीला माना जाता है। गर्मी बढ़ने के कारण अब ऐसे सांप रिहायशी इलाकों में अधिक निकल रहे हैं। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!