Search

May 11, 2026 6:15 pm

रदीपुर ओपी परिसर में होली एवं रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

सानू कुमार

महेशपुर थाना व रदीपुर ओपी परिसर में होली एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा ने लोगों से होली को शांति पूर्वक मनाने की अपील की. कहा कि शराबियों एवं हुडदंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा. मौके पर महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुभप्रभात, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार, एसआई ओम प्रकाश, दिनेश प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, एएसआई बीपीन कुमार, जयशंकर राम एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन झा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, अमित अग्रवाल, अशोक वर्मा, राहुल मिश्रा, गुंजन तिवारी, विजय भंडारी, रतन साह, महबूब आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!