Search

May 15, 2026 6:59 pm

मौसम की मार झेलती जनता।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया प्रखंड में इन दिनों चिलचिलाती कड़ी धूप , तपती गर्मी एवं शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवा के बहने से लोगों का जनजीवन परेशानहाल है वहीं दूसरी ओर बारिश होने पर मौसम सुहाना हो जाता है । मौसम की इस बेरुखी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं । ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे डॉ गंगा शंकर साह ने बताया कि पाकुड़िया अस्पताल में प्रत्येक दिन तरह तरह दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों को जरूरत के मुताबिक दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सुविधाओं को लेकर पाकुड़िया सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषन भगत ने बताया कि पाकुड़िया अस्पताल में हीट स्ट्रोक : चेक लिस्ट , डेडिकेटेड बेड , ओआरएस , सलाइन , ओआरएस कॉर्नर , एयरकंडीशनर ओटी रूम एवं ऐसी सारी सुविधाएं एवं दवाएं हमारे यहां उपलब्ध है । यहां सीएचसी में रैपिड रेस्पॉन्स टीम अपना काम कर रही है । यहां अस्पताल में एक ही एम्बुलेंस उपलब्ध है । यहां दो एम्बुलेंस की आवश्यकता है ताकि यहां से रेफर मरीज को सही समय पर हायर सेंटर तक पहुँचाया जा सके ताकि उसका इलाज सही समय पर हो सके ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!