Search

May 12, 2026 6:07 am

आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी – विधायक दिनेश मरांडी

हेमन्त सोरेन की रिहाई पर झामुमो कार्यकर्ताओ ने अबीर लगाकर जाहिर की खुशी

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ )पूर्व मुख्य मंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन की रिहाई पर शुक्रवार को झामुमो कार्यकर्ताओ ने हिरणपुर सुभाष चौक में खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी , पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , समद अली भी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओ ने जमकर पटाखा फोड़ा । वही नगाड़ा की धुन से कार्यकर्ताओ में जोश भर गया। वही विधायक ने सभी को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। इसके बाद सभी को मुंह मीठा कराया गया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही अख्तियार कर षड्यंत्र के तहत झामुमो नेता हेमन्त सोरेन को जेल में डालने का कार्य किया , पर उच्चत्तम न्यायालय ने झामुमो नेता को रिहाई कर दिया। हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार चार वर्षो तक विकास व जनहित की काफी कार्य किया। पर भाजपा को हेमन्त सोरेन की लोकप्रियता रास नही आया व मनगढ़ंत आरोप लगाकर जेल में भेज दिया। जनता यह सब देख रही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुफड़ा साफ होगा। इस मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , जावेद आलम , युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बिकास रविदास पगान हेम्ब्रम , सगीर अंसारी पप्पू अंसारी , भोला साहा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

img 20240628 wa00162173210378327230611

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!