Search

September 16, 2026 4:17 pm

मंदिर के समीप गंदगी का अंबार, तालाब बना कूड़ेदान; ग्रामीणों ने सीओ से की सफाई की मांग।

पाकुड़िया बाजार स्थित रामसीता मंदिर परिसर के आसपास इन दिनों कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने-जाने वाले राहगीरों और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के पीछे स्थित तालाब भी कचरे से इस कदर पट गया है कि देखकर ऐसा लगता है मानो तालाब ने कूड़ेदान का रूप ले लिया हो। तालाब में जमा कचरे और गंदगी से आसपास के मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद मंदिर और तालाब के आसपास लगातार कूड़ा फेंके जाने से समस्या गंभीर होती जा रही है। इस मामले को लेकर मोहल्ले के अनुज कुमार मिश्रा, नकुल पाल, राजेश कुमार, राज कुमार मंडल, कार्तिक पाल, अली हुसैन, मनोज जायसवाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर और आसपास फैली गंदगी की तत्काल सफाई कराने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!