सतनाम सिंह
पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने पाकुड़ जिला सोशल मीडिया को- ऑर्डिनेटर पियारुल इस्लाम को मनोनीत किया है। इसके साथ सह को-ऑर्डिनेटर के रूप में मइनुद्दीन, मो नसीम, हाजीकुल, रामविलास महतो एवं शब्बीर आलम को इनकी निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इनके मनोनयन पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार,जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा, गुलाम अहमद,पप्पू गंगवानी, शाहिन परवेज़, प्रवक्ता मुख्तार अंसारी, शमीम अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल शेख आदि ने बधाई दी है।





