Search

May 9, 2026 10:09 am

आज राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ

अक्षय कुमार

रामगढ़। बुधवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में प्लेसमेंट ड्राइव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण, प्रतिष्ठित कंपनियों के
साक्षात्कारकर्ताओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

img 20260506 wa01225039673741789844453

स्वागत भाषण में कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा कि कहा कि आज का दिन हमारे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण है, क्योंकि यह अवसर हमारे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। मैं विशेष रूप से उन प्रतिष्ठित कंपनियों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने हमारे परिसर में आकर हमारे विद्यार्थियों को अपने साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल प्रतिष्ठित कंपनियां कल्याणी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, ट्रिपल डॉट सॉफ्टवेयर सर्विसेज , आयुदा सॉल्यूशन , कंस्ट्रक्स एंड यूनिफाइ एच आर एंड आईटी सॉल्यूशन रांची के प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

img 20260506 wa01098238537501771669006
img 20260506 wa01035578970093734992023
प्लेसमेंट चयन प्रक्रिया के पल

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना था। विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया गया। विश्वविद्यालय कुलाधिपति बी एन साह ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं। मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता रही है।विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। सचिव प्रियंका कुमारी ने प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर से ही युवा अपने सपनों को साकार करते हैं। कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा है पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, यह सोच, संस्कार और व्यक्तित्व का विकास भी करती है।

img 20260506 wa01054884645284778624922
इस अवसर पर चयनित उम्मीदवार

इस आयोजन को सफल बनाने में प्लेसमेंट सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, प्लेसमेंट सेल के कॉर्डिनेटर, सदस्य,विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!