Search

October 25, 2026 7:46 am

17वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेने खिलाड़ी रवाना।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में 17 वी झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसका आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स कुमैठा स्टेडियम देवघर में आयोजित होने वाली है ।उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला से 18 सदस्य एथलीट आज देवघर रवाना हो गए। अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 बालक /बालिका के खिलाड़ी भाग ले रहे है। अंडर 14 बालक वर्ग में बनाड़ हसदा, जमाल शेख, हसीबुल शेख,अंडर 14 बालिका वर्ग निशा कुमारी, सुशांति मरांडी, सोनाली मुर्मू, अंडर 16 बालक वर्ग* प्रमोद पहाड़िया ,अभिनव आर्य, विष्णु रजवार बालिका वर्ग में सरस्वती मुर्मू, प्रिया कुमारी, संगीता मरांडी , बिट्टी हेंब्रम, पुष्पा हंसदा, प्यारी कुमारी, अंडर 18 बालक वर्ग राजेश कुमार साह बालिका वर्ग संजुता मरांडी अंडर 20 बालक वर्ग सिलबानोस ज्वेल सोरेन, विमल टुडू ,अनुज कुमार, ओझा मनीष पंडित ,रवि मुर्मू, बालिका वर्ग फूल कुमारी मढैया, सानिया पंडित। टीम प्रबंधन व प्रशिक्षक अक्षय बाबरी के अगुवाई में रवाना हुई। सभी खिलाड़ियों को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार,पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह उर्फ बुल्टी, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह,पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी उपाध्यक्ष जयदेव कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक पांडे, अशोक कुमार सिन्हा ,प्रवीण कुमार, पंकज अग्रवाल, मृणाल चौरसिया, नारायण चंद्र रॉय ,प्रशिक्षक राजेश कोल, फुटबॉल प्रशिक्षक सयमोल सोरेन ,आदि जिले के खेल प्रेमी ने शुभकामनाएं दिया ।

img 20240320 wa00097444610197454649082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!