Search

April 28, 2026 8:30 pm

अस्पताल में तोड़फोड़ और चिकित्सकों के साथ मारपीट मामले पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सतनाम सिंह

पाकुड़ के सदर अस्पताल में 7 अक्टूबर को एक कैंसर मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टरों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी विजय साहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि चिकित्सकों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ करना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विजय साहा की पत्नी मंजू देवी को 5 वर्षों से कैंसर था और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आवेश में आकर उनके पति ने चिकित्सकों के साथ मारपीट की और अस्पताल में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद झारखंड चिकित्सक संघ और आईएमए ने पाकुड़ जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 132/3(2), 115(2) 324(2) (109)13/5 के तहत मामला दर्ज किया है।

img 20241011 wa00249053241554588446282

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!