Search

May 9, 2026 3:48 pm

नाबालिक हत्या के मामले पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ (पाकुड़)थाना क्षेत्र के ऊपर मारगों गाव के एक नाबालिक युवक को घर जमाई बनाने का झांसा देकर हत्या मामले में पुलिस ने दूसरा आरोपी राजू उर्फ राजेश पहाड़ियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया थाना कांड संख्या 23/24 के नामदर्ज अभियुक्त राजु उर्फ राजेश पहाड़ियां उम्र 16 को शुक्रवार देर शाम को सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पैरताड़ गांव से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताते चले कि विगत 21 मई को सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कसमाडाडा गांव के सुरजा पहड़िया व पेरताड़ के राजेश पहड़िया ने मारगो गांव के बमनी पहाड़िन के 17 वर्षीय पुत्र सिमोन मालतो को घर जमाई बनाने के नाम पर अपने साथ ले गया था और उसकी हत्या कर सिमलोंग ओपी क्षेत्र के पांगडो जंगल में फेक दिया था।मृतक के मां बमनी पहाड़िन के लिखित शिकायत पर थाना में हत्या का मामला 5 जून को दर्ज कराई थी।पुलिस ने 24 घंटा के अंदर ही एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा हत्यारोपी फरार चल रहे थे उसे भी थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की सूझ बूझ से आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!