Search

May 13, 2026 12:49 am

पुलिस ने तीन गैर जमानती वारंटी को उनके घर से किया गिरफ्तार।

सानू कुमार

न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आलोक में गुरुवार की अहले सुबह महेशपुर थाने के एसआई कैला उरांव ने तीन आरोपियों को उसके घर सीलमपुर गांव से गिरफ्तार किया है. एसआई कैला उरांव ने बताया कि वारंट के आलोक में सीलमपुर गांव निवासी हारून शेख, इलियास शेख व मोहन माल को उसके घर से गुरुवार की अहले सुबह गिरफ्तार किया गया. बताया कि इनलोगों के खिलाफ मारपीट व चोरी का मामला दर्ज था. जहां सभी को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!