Search

May 9, 2026 8:36 pm

टोटो से कोयला का अवैध परिवहन कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, टोटो जप्त

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बिना नंबर का एक टोटो वाहन भी जब्त किया है, जिस पर करीब आठ क्विंटल अवैध कोयला लदा हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तड़के पुलिस टीम गश्ती पर निकली थी। तभी पुलिस को सुबह तड़के एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर के टोटो से अवैध कोयला लेकर राजग्राम की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अमलागाछी के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक टोटो छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ताजीबुल शेख, पिता स्व. नियामत शेख, निवासी नयाग्राम, थाना महेशपुर, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान टोटो से लगभग आठ क्विंटल अवैध कोयला बरामद किया गया। आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने कोयला और टोटो को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में महेशपुर थाना में केस संख्या 66/26 दर्ज किया गया है। आरोपी पर कोयला खनन अधिनियम की धारा 3(1)(i) एवं 317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!