सतनाम सिंह
पाकुड़: पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. इस बीच पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार को मुफस्सिल थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. ये फ्लैग मार्च आचार संहिता के पालन हेतु निकाला गया. इसकी अगुवाई थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने की, मुफ़्फ़ासिल थाना क्षेत्र के झिकरहटी, क़दमसार, सकारघाट्, जमतल्ला, काकरबोना, रामचन्द्रपुर, नरोत्तमपुर, रणडाँगा, कुमारपुर इत्यादि क्षेत्रों में SSB बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च में करीब एक सौ से अधिक पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे. फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस ने इस बात का संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी लॉ एंड ऑर्डर को तोड़ने का प्रयास करता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी.साथ ही साथ होली के त्यौहार को देखते हुए सभी क्षेत्र वासियों को यह संदेश दिया कि आपसी भाईचारा बरकरार जारी रख होली की त्योहार मनाएं।बता दें कि पाकुड़ में अंतिम चरण में मतदान होना है. राजमहल लोकसभा में 1 जुन को मतदान किया जाना है. इस बीच होली और नवरात्रि जैसे पर्व भी है. ऐसे में कोई भी किसी भी तरह का उपद्रव करता है तो पुलिस एक्शन लेने में कोई कोताही नहीं बरतेगी. मौके पर पाकुड़ मुफ़्फ़ासिल थाना प्रभारी एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं रिज़र्व गार्ड के जवान शामिल थे।











