विदाई समारोह का आयोजन कर दी गई भावभीनी विदाई
एसडीपीओ ने उमेश के कार्यकाल को सराहा
क्षेत्र के लोग बहुत याद करेंगे एसआई उमेश का कार्यकाल: प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन।
सतनाम सिंह
पाकुड़: नगर थाना के पुलिस क्लब के परिसर में एक विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमे सेवानिवृत्त हुए पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त हुए उमेश कुमार सिंह के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने कहा कि सेवानिवृत्त एसआई उमेश कुमार सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय व उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा की इतने दिनों रहने के बाद भी इन पदाधिकारियों की कोई शिकायत नहीं मिली। सभी को मिला-जुला कर कार्य करने की अद्भुत क्षमता थी। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने कहा कि स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति यह सब नौकरी का हिस्सा है। इस दौरान जो लोग अच्छा करते हैं उनकी सराहना होनी चाहिए। सभी पदाधिकारी समन्वय बनाकर क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे। उल्लेखनीय हो कि उमेश कुमार सिंह 8 जुलाई 1987 को सबसे पहले नौकरी बिहार स्टेट जिला साहिबगंज सिपाही में हुई थी, पहला प्रमोशन में 1 जुन 2015 को एएसआई बने, सीआईडी 21 जुन 15 को योगदान दिए, सन 2023 को पुलिस अवर निरीक्षक मैं प्रमोशन मिला और पुलिस मुख्यालय में मीडिया सेल में कार्यरत रहे। पुलिस परिवार व पब्लिक की ओर से उमेश कुमार सिंह को फूल माला, साल व कई उपहार देकर न सिर्फ सम्मानित किया गया बल्कि कार्यक्रम को यादगार बना दिया गया। विदाई समारोह में शामिल सभी लोगों की आंखें नम हो गयी। विदाई के मौके पर दर्जनों पुलिस पदाधिकारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।








