Search

May 11, 2026 2:13 pm

एसआई उमेश कुमार सिंह की विदाई में भावुक हुआ पुलिस विभाग,

विदाई समारोह का आयोजन कर दी गई भावभीनी विदाई

एसडीपीओ ने उमेश के कार्यकाल को सराहा

क्षेत्र के लोग बहुत याद करेंगे एसआई उमेश का कार्यकाल: थाना प्रभारी।

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़: मुफस्सिल थाना परिसर में एक विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त हुए उमेश कुमार सिंह के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने कहा कि सेवानिवृत्त एसआई उमेश कुमार सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय व उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा की इतने दिनों रहने के बाद भी इन पदाधिकारियों की कोई शिकायत नहीं मिली। सभी को मिला-जुला कर कार्य करने की अद्भुत क्षमता थी।वहीं थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने कहा कि स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति यह सब नौकरी का हिस्सा है। इस दौरान जो लोग अच्छा करते हैं उनकी सराहना होनी चाहिए। दोनों पदाधिकारी समन्वय बनाकर क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे। उल्लेखनीय हो कि उमेश कुमार सिंह 8 जुलाई 1987 को सबसे पहले नोकरी लेकर बिहार स्टेट जिला साहिबगंज सिपाही जोइन किया था। जो पहला प्रमोशन में 1 जुन 2015 को एसआई बने,सीआईडी 21 जुन 15 को योगदान दिए ओर पुलिस मुख्यालय में मीडिया सेल में कार्यरत रहे।पुलिस परिवार व पब्लिक की ओर से उमेश कुमार सिंह को फूल माला, साल व कई उपहार देकर न सिर्फ सम्मानित किया गया बल्कि कार्यक्रम को यादगार बना दिया गया।विदाई समारोह में शामिल सभी लोगों की आंखें नम हो गयी।विदाई के मौके पर श्री सिंह भी भावुक हो गए। इस मौके पर थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, एएसआई सुबल कुमार दे, एसआई मिथुन रजक, एसआई जलधर हेंब्रम, एसआई अनंत शाह, एसआई पप्पू कुमार, एसआई चंदन कुमार सिंह, एसआई राकेश कुमार राजन, एसआई सचिन कुमार, एसआई विणा कुमारी, एसआई मीना कुमारी, एसआई उमेश कुमार, सअनि मृत्युंजय कुमार पाठक, सअनि अयोध्या सिंह, सअनि राजेश कुमार राम, सअनि किशोर कुमार टुडू, सअनि नवदेश्वर सिंह, सअनि भूदेव कुमार दास, सअनि अयोध्या राम, सअनि सुरेश उरांव, सअनि मो० लेयाकत अंसारी, सअनि सुराई तापे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

img 20240331 wa00261396466987328777978
img 20240331 wa00287870033708941089656
img 20240331 wa0027754549415304790170
img 20240331 wa00255334920157494149335
img 20240331 wa00245780156814779705956

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!