Search

May 13, 2026 2:20 pm

पुलिस निरीक्षक ने मासिक अपराध गोष्टी की समीक्षा बैठक की।

बजरंग पंडित

महेशपुर (पाकुड़ ) पुलिस निरीक्षक प्रभु सहायक एक्का ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक ने बारी-बारी से थानों की लंबित कांडों यूडी संबंधित कंडो सहित सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदन कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसे जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस निरीक्षण में सभी थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले सरस्वती पूजा पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्र में अवैध खनिज, बालू ,पत्थर तथा कोयले के उत्खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया। साथी अंतर राज्य अपराधियों पर विशेष निगरानी करने का सख्त निर्देश के साथ संध्या और रात्रि गश्ती करने तथा आए दिन हो मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर रोक लगाने का निर्देश दिया। मौके पर एसआई मुकुल भगत, पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय, शंभू शरण सिंह आदि उपस्थित थे।

फोटो:-

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!