अमर भगत
अमरापाड़ा/आगामी 17 अप्रैल को निकलने वाली रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर थाना पुलिस काफी सतर्क है, लोस चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा हर थाना प्रभारी को कई दिशा निर्देश दे रखे है,इसी क्रम में रविवार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस दल बल के साथ अमरापाड़ा के कई मार्ग का निरक्षण किया जहां से रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी,रामनवमी अखाड़ा समिति को पुलिस निरीक्षक के द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए है जिनका पालन करना अति आवश्यक है,थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए जिसको लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण, एसआई मृत्युंजय कुमार,चांद किस्कू, एवं पुलिस बल मौजूद रहे।






