Search

April 28, 2026 1:05 am

शराब माफिया पर पुलिस का छापा, 5 क्विंटल अवैध जवा महुआ नष्ट

अब्दुल अंसारी

झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर पाकुड़िया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में देशी जवा महुआ के खिलाफ जांच अभियान चलाकर शनिवार देर रात को लगभग पांच किवन्टल जवा महुआ को नष्ट किया गया है।पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मोंगला बाँध एवं हरीपुर गांवों में अवैध देशी जवा महुआ के खिलाफ संदिग्ध ठिकानों में जांच की गई । इस दौरान अवैध देशी जवा महुआ शराब बनाने वाले ठिकानों के भट्टी एवं जवा महुआ को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि इन दोनों गांवों के दो ठिकानों पर लगभग पांच सौ किलो कच्चा जवा महुआ सामग्री को नष्ट कर दिया गया है।थाना प्रभारी ने आगे बताया कि अवैध शराब एवं जवा महुआ के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!