54 सील बंद बोतल में लगभग 30000 मूल्य का विदेशी शराब जब्द।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़ ) गुरुवार को देर शाम हिरणपुर पुलिस ने डांगापाड़ा में सपन मण्डल के घर मे छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया था। इसको लेकर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना पर देरशाम आठ बजे सपन मण्डल के घर मे छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ। जिसमें कुल 54 सीलबंद बोतलों में बीयर व अन्य शराब पाया गया। सभी मे झारखण्ड का लोगो लगा हुआ है। जब्त शराब की बाजार मूल्य करीब 30 हजार है। जो पूर्व से ही अवैध रूप से शराब बेचते आ रहा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब , नारकोटिक्स , लॉटरी आदि की कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। इसमे पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नही जाएगा। अवैध कारोबार को लेकर छापेमारी निरन्तर जारी रहेगी। बहरहाल इस छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।






