Search

May 9, 2026 11:17 am

पहाड़ी नाला से पुलिस ने एक व्यक्ति के शव को किया बरामद।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सिमलोंग ओपी क्षेत्र के सोनाजोड़ी पहाड़ी नाला में गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।शव की पहचान ओपी क्षेत्र के बड़गांव पहाड़ निवासी बामना पहाड़िया उम्र 35 के रूप में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्रामीणों द्वारा नदी में शव को तैरता हुआ देख ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सिमलोंग ओपी प्रभारी सर्वदेव राय घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच सुरु कर दिया। ओपी प्रभारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।मामले की जांच किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!