Search

May 9, 2026 11:16 am

चोरी की गई बाइक को पुलिस ने किया पश्चिम बंगाल से बरामद।

एस कुमार

महेशपुर थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के समीप बिगत 30 मई को बाइक चोरी की गई बाइक को महेशपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद किया है. महेशपुर पुलिस ने बताया कि थाने में बीते10 जून को वादी महेशपुर- डांगापाडा गांव निवासी हसीबुल शेख ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. वही वादी शुक्रवार को किसी काम से पश्चिम बंगाल के मुरारई गया हुआ था. जहां मुरारई थाना क्षेत्र के नया बाजार के समीप उक्त बाइक संख्या जेएस 16सी 3401 का नंबर प्लेट डिक्की खोलकर खड़ा किया हुआ है. जिसके बाद वादी ने बाइक की सूचना महेशपुर पुलिस को दी. उसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से बाइक बरामद कर थाना लाया गया. उधर पुलिस ने चोरी की गई बाइक बरामद कर चोर का पता लगाने में लगी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!