Search

June 21, 2026 6:28 pm

क्षमता से अधिक पत्थर लदे दो ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने बीते शनिवार की रात क्षमता से अधिक स्टोन चिप्स लदे दो ट्रक को जब्त किया व आवश्यक कार्रवाई को लेकर जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया गया है। अवैध स्टोन चिप्स का उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिसबल ने रात दो बजे सघन रूप से छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान बरमसिया की ओर से आ रहे पत्थर लदे दो ओभरलोड ट्रक संख्या जेएच 16 एच 1612 व डब्लूबी 65 ई 2205 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान दोनो वाहनों के चालको द्वारा पत्थर से सम्बंधित माइनिंग चालान पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। कागजातों की जांच करने पर दोनो वाहनों में क्षमता से अधिक पत्थर पाया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी को स्टोन चिप्स लदा जब्त वाहनों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा गया है। बहरहाल रात के अंधेरे में ओभरलोड पत्थरो की परिचालन हिरणपुर , चौड़ा मोड़ , सहित डांगापाड़ा के रास्ते बड़े पैमाने पर जारी है। जिससे राजस्व की भारी क्षति हो रही है। इसको लेकर सम्बन्धित विभाग को कड़ी कदम उठाना आवश्यक है।

img 20240929 wa00277365083123850128116

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!