Search

April 25, 2026 2:43 am

थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों को दी जानकारी

बजरंग पंडित

हिरणपुर ।सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को हिरणपुर स्थित मॉडल प्लस टू विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गई। जहां थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने स्कूली बच्चों को विस्तृत जानकारी दिया। थाना प्रभारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा की जानकारी सभी को होना आवश्यक है। बाइक में सवारी करने से हेलमेट का उपयोग अवश्य करे। वही तेज गति से बाइक न चलाये। बाइक में सवारी दो ही लोग करे। वही चार पहिये वाहनों में सफर करने में सीट बेल्ट अति आवश्यक है। वाहनों को चलाने में ट्रैफिक नियमो का पालन करना जरूरी है। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!