प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन रेस हो गया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज गोविंदपुर हाईवे गड़द्वारा के समीप लिट्टीपाड़ा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात, हेल्मेट, सीट बेल्ट,डिक्की आदि का जांच किया गया। इस दौरान बिना सीट बेल्ट एवं हेल्मेट से चलने वाले चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगे से हेल्मेट एवं सीट बेल्ट लगाकर चलने का हिदायत देते हुए छोड़ दिया।मौके पर एएसआई सिपाही राम रजक सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।







