स्वराज सिंह
मंगलवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर पाकुड़ की ओर से विद्यालय के भैया /बहनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई । भैया /बहनो ने आकर्षक झांकी के साथ सिंधीपाड़ा ,विवेकानंद चौक ,कलिकापुर ,दुर्गा मंदिर एवं बलिहारपुर में भ्रमण कर लोगों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव विजय शंकर सिंह, सहसचिव नारायण मंडल जी, अध्यक्ष आलोक मंडल जी , प्रधानाचार्य श्री योगेश जी एवं सभी आचार्य जी दीदी जी उपस्थित रहे।






