सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने सोमवार सुबह निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित से पदभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण के पश्चात प्रवीण केरकेटा ने मीडिया से बताया कि पाकुड़ में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखना ओर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो उनकी प्राथमिकताओं में पहले होगी।बताते चले कि निवर्तमान एसडीएम हरिवंश पंडित का स्थानांतरण शिक्षा विभाग में हुआ है। उक्त मौके पर अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक मोहम्मद नुरुल, मोहम्मद नासिर, आजाद और पत्रकार मौजूद रहे,शांति बहाल,कानून व्यवस्था और लोक सभा के चुनाव को लेकर प्रशासन गंभीर रहेगा।





