Search

April 25, 2026 8:48 pm

प्रेम भगत बने जयसवाल समाज के जिला अध्यक्ष, राजेश जायसवाल बने सचिव

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : प्रेम भगत

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला मुख्यालय स्थित शहरकोल जयसवाल धर्मशाला में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में पुरानी जायसवाल समिति को भंग करते हुए नई जिला कार्य समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रेम भगत को पुनः एक बार सत्र 2023 – 25 के लिए जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।इसके साथ-साथ राजेंद्र भगत और हरिशंकर जायसवाल को उपाध्यक्ष, राजेश जायसवाल को पुनः सचिव ,विजय जायसवाल और रवि जायसवाल को सहसचिव ,आनंद चौधरी को संयुक्त सचिव ,विजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष, मुकेश जायसवाल को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । संरक्षक के रूप में प्रदीप जायसवाल ,जितेंद्र जायसवाल, गोपाल जयसवाल, राजगीर जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, किशोर जयसवाल, विश्वनाथ जायसवाल को मनोनीत किया गया।
संजय जयसवाल बबलू ,सुमन चौधरी, सर्वेश जयसवाल, राहुल जायसवाल, विशाल जायसवाल, संजय जयसवाल, रमाशंकर जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, भारत भगत, जय प्रकाश भगत, अमृतेश जायसवाल ,दीपक जायसवाल, पंचरत्न भगत को कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। मनोनीत सभी सदस्यों को माला पहनकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष प्रेम भगत ने कहा कि जयसवाल समाज को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा आने वाले दिनों में कार्य समिति की बैठक कर आगे की रणनीति तय किया जाएगा। उन्होंने कहा समाज तभी आगे बढ़ता है जब लोग सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने बच्चों पर शिक्षा के साथ संस्कार देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का आयोजन किया गया।

img 20231225 wa00221095593935421658421

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!