राजकुमार भगत
पाकुड़। लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में है। जबकि छठवर्ती अपने-अपने घरों में नहाए खाए के साथ छठ व्रत आरंभ कर दी है। इसे लेकर जिले भर में प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सभी छठ घाटों पर अंतिम चरण के काम चल रहे हैं। घाटों की साफ सफाई पूरी हो चुकी है। विद्युत साज सज्जा के कार्य भी लगभग पूर्ण हो गए हैं। तोरण द्वार एवं मुख्य गेट भी आज शाम तक पूर्ण होने के आसार हैं। पाकुड़ पाकुरिया हिरणपुर लिट्टीपाड़ा अमरपारा पाड़ा महेशपुर में भी छठ घाटों की तैयारी लगभग पूर्ण होने के समाचार है। सभी छठ घाट पर प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक पी जनार्दन के नेतृत्व में सभी छठ घाटों का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। छठ पूजा कमेटी द्वारा अभी से ही छठ गीत की धुन सुनाई पड़ने लगे हैं ।इससे छठ की महिमा और बढ़ गई है। पाकुड़ काली भाषण पोखर कि अगर बात करें यह पोखर पूरी तरह से साफ सुथरा करने के बाद छठ घाट का निर्माण कर दिया गया है। गोबर मिट्टी से लिप कर शुद्ध कर दिया गया है। लाइटिंग की व्यवस्था भी पूरी कर दी गई है। इसी प्रकार से शिव शीतला मंदिर ,ठाकुरबारी पोखर, राज हाई स्कूल पोखर, कॉलेज रोड, पोखर, टीन बांग्ला पोखर ,मैं भी अंतिम चरण का काम पूर्ण होने को है।







