Search

October 14, 2026 11:12 pm

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मंडल कारा का निरीक्षण।

सतनाम सिंह

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष शेषनाथ सिंह व उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को मंडल कारा पाकुड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त ने मंडल कारा के सभी वार्डो का निरीक्षण किया। इसके सभी वार्डों में बंदियों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। मंडल कारा में रह रहे बंदियों की वास्तविक स्थिति, उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं और परेशानियों से अवगत हुए। इस दौरान जेल परिसर में साफ- सफाई, रख- रखाव, स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं सहित शौचालय आदि अन्य सभी चीजों का निरीक्षण कर उन्हें ठीक ठाक स्थिति में रखने को लेकर कई जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए। बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार समुचित भोजन, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य सुविधाए मुहैया कराने निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, जेलर ललन भारती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

image editor output image 59559191 17230393313477786184012112749862

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!