Search

October 22, 2026 2:34 pm

प्रतापपुर एघारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक की सड़क दुर्घटना मे मौत

पाकुड़ के शिक्षको ने जताया शोक
कोडरमा के रहनेवाले थे स्व. सत्यनारायण यादव।

स्वराज सिंह

पाकुड़/ चतरा जिले के एघारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण यादव(43) पिता कारू महतो की मौत सोमवार को चतरा में सड़क दुर्घटना मे हो गई । शिक्षक सत्यनारायण यादव के असामयिक निधन पर पाकुड़ जिले के शिक्षकों ने गोकुलपुर में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी सह पाकुड़ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार राय ने बताया कि वे अपने घर ककचोली थाना जयनगर जिला कोडरमा से वैवाहिक कार्य संपन्न कराकर अपने विद्यालय एघारा ,चतरा वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार उन्हें ईटखोरी चतरा पथ स्थित भुरकुंडा के पास एक हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी शिक्षक रामफल प्रसाद ने जानकारी दी है की
सत्यनारायण यादव (43) की बहाली सहायक शिक्षक के रूप में 2016 में हुई थी। उन्होने ईटखोरी के राजवार मे योगदान किए थे।उसके बाद 2019 मे उनका स्थानान्तरण प्रतापपुर के एघारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे कर दिया गया था।
श्री राय ने बताया कि वे लंबे समय से अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर प्रयासरत थे।
प्रभारी प्रधानाध्यापक के प्रभार में रहने के कारण तनाव में रहते थे। एक साथ विद्यालय एवं पारिवारिक दायित्वों को निभाने को लेकर अधिक परेशानी होती थी। विभाग द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थित अनिवार्य कर दिए जाने से समय पर विद्यालय पहुंचने कि जल्दबाजी में दुर्घटना का शिकार हो गए। बहुत सारे शिक्षकों की मौत सड़क दुघर्टना में हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों से निवेदन है कि जल्द से जल्द अंतर जिला स्थानांतरण के मुद्दे का समाधान किया जाना चाहिए था लेकिन हर बार कुछ ना कुछ त्रुटी बताकर मामले को लटकाया जा रहा है। एक ही पोर्टल से लिए गए आवेदन पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है जबकि प्राथमिक शिक्षकों का तबादला लंबित है। राज्यहित में लोकसभा चुनाव के बाद प्राथमिकता के तौर पर प्राथमिक शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण के मसले का हल निकाला जाना चाहिए। हम सभी शिक्षक मृतक शिक्षक के परिजनों के साथ खड़े हैं।
मौके पर सहायक शिक्षक शंभूशरण यादव, रियाजूद्दीन अंसारी, कपूर महतो, श्रीनिवास गोप, पोखन महतो, अविनाश पंडित, पूर्णचंद्र मंडल, रोहित कुमार मंडल,सुनिल मंडल, दीपक प्रसाद, चन्द्रशेखर मंडल, आनंद रवानी,छोटीलाल यादव समेत अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।

img 20240501 wa00253184898687570431545

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!