सतनाम सिंह
पाकुड़ की बेटी प्रियांशु भारती ने नीट परीक्षा 2024 में 685 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता गुरुजनों और पाकुड़ का नाम रोशन किया है। प्रियांशु भारती पिता जयप्रकाश आजाद, माता इंदु कुमारी आनंदपुरी कॉलोनी के निवासी की पुत्री हैं। प्रियांशु भारती अपनी 12वीं तक पढ़ाई डीपीएस पाकुड़ से की व जिला टॉपर भी रह चुकी है, आगे इन्होंने नीट परीक्षा की तैयारी के लिए रांची बायोम इंस्टिट्यूट से तैयारी की । उसकी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई में रंग लाई और उन्होंने निट परीक्षा में सफलता हासिल की है।माता पिता ने कहा कि यह बहुत बड़ी सफलता है अब आशा है बेटी प्रियांशु डॉक्टर बन हम लोगों का सपना पूरा करे और जनता की सेवा करे।





