Search

May 17, 2026 1:36 am

प्रगतिशील मोर्चा के उम्मीदवार मुंशी किस्कू 11 मई को करेंगे नामांकन

राजकुमार भगत

पाकुड़। राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के उम्मीदवार मुंसी किस्कु ने नामांकन पत्र का क्रय किया। वे 11 मई को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष शाकिर अहमद ने बताया कि नवयुग प्रगतिशील मोर्चा राजमहल लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं। बुधवार को पार्टी उम्मीदवार मुंसी किस्कु ने पत्र खरीदने के साथ ही 11 मई को नामांकन पत्र दाखिल करने का ऐलान कर दिया है।नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष साकिर अहमद ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया कि अपना बहुमूल्य वोट देकर समाजसेवी एवं निष्ठावान उम्मीदवार मुंसी किस्कु को संसद सदस्य बनाकर संसद भेजने का कष्ट करेंगे।मोके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव उमर अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष शयमल कांत साहा,उस्मान गनी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!