राजकुमार भगत
पाकुड़ विधानसभा सीट के लिए दो तीन महीनों में चुनाव होना है विभिन्न राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में तेजी होते दिख रहा है आजसू युवा नेता अजहर इस्लाम ने पाकुड़ सदर प्रखंड के इसाकपुर पंचायत के शैतान खाना में जनसंपर्क अभियान चलाया भावी प्रत्याशी अज़हर के पहुंचते ही लोगों द्वारा अजहर इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए गए और उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया अजहर इस्लाम ने अपने संबोधन में कहा आजसू पार्टी विकास के मुद्दों पर राजनीति करती है आम जनता को एक छोटे काम के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है इसलिए पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आजसू पार्टी को वोट देने का आह्वान किया वही आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में कहा पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक जो 20 वर्षों में नहीं करके दिखाया आजसू पार्टी 5 वर्षों में करके दिखाएंगी इस बार पाकुड़ विधानसभा की जनता जाग चुकी है युवा प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी मौके पर विभिन्न प्रखंडों से आए आजसू कार्यकर्ता सहित विभिन्न पंचायत को सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।





