सतनाम सिंह
झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा और महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को वोट देने की अपील की। ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया, जिनमें शामिल हैं:
सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना
50 वर्ष उम्र औरत को पेंशन योजना
बिजली बिल माफी योजना
200 यूनिट फ्री बिजली
मैया सम्मान योजना, जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह में दी जाएगी, अगर पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है।
इस अभियान में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। मौके पर आबुओबाईदा, आलिफ अख्तर,आकमाल शेख, परिंदा बीबी ,असमिरा बीबी ,हाजेरा बीबी,जाहेरा बीबी, मेरीना बीबी , जोसनारा बीबी,सामिना बीबी, नासिमा बीबी, नाजिरा बीबी, रोजिना बीबी आदि उपस्थित थे।






