मंत्री की कमी खलेने नहीं देंगे,जिला अध्यक्ष।
पाकुड जिले की जनता का खुला समर्थन, हर हाथ मंत्री के साथ, प्रखंड अध्यक्ष।
सतनाम सिंह
बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार एवं प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम ने पाकुड़ सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उक्त जनसंपर्क अभियान सदर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम क्रमशः नरोत्तमपुर, धूप घड़ियां, कुमारपुर में चलाया गया जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार व प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक दोनो के द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया गया। जिला अध्यक्ष नेता ने अपने संबोधन में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की जिसमे लोगो का भारी समर्थन मिलता दिखा,ग्रामीणों के द्वारा गठबंधन प्रत्याशी विजय कुमार हंसदा को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने की बात कही गई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला महासचिव कृष्णा यादव, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, रामविलास महतो, नासिम आलम, सेलिम हुसैन, मिरजाहान विश्वास, आसगर अली, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I







