Search

November 17, 2026 5:44 am

गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत चलाया गया जनसंपर्क

सुदीप कुमार त्रिवेदी

गाॅंव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत दिनांक 10 फरवरी को पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र, हरिणडंगा बाजार के बुथ नं०- 417 भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने जन संपर्क अभियान चलाकर कई कार्यक्रम किया । इस कार्यक्रम में बुथ कार्यकर्ताओं ने बूथ समिति की बैठक कर सभी से अपने अपने मोबाइल पर नमो एप डाउनलोड करने का आग्रह किया गया, विद्यालय के अध्यापकों से मुलाकात की गई, धार्मिक स्थलों का दर्शन किया गया, अनुसूचित जाति मोहल्ले में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संपर्क कर लोगो व मतदाताओं के समक्ष मोदी की भारत को विकसित व शक्तिशाली बनाने की गारंटी व उनकी भावी योजना व लक्ष्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्षा शबरी पाल, कमला देवी, पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता, जनसंघकालीन राम गोविंद शर्मा के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!