अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया राष्ट्रीय पल्स पोलियो की अभियान को सफल बनाने हेतु पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रथ गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत के द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना की गई। प्रखंड में तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत आगामी 8 से 10 दिसंबर तक पोलियो दवा की खुराक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को खिलाए जाएंगे। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाकुड़िया के चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि पोलियो दवा को खिलाने के लिए प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाऐं एवं स्वास्थ्य सहियाऐं लगाए गए हैं। साथ ही साथ कहा कि इस अभियान में प्रखंड में कुल 139 बूथ , 3 ट्रांजिट टीम , 32 पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं 13 सब डिपो होल्डर बनाए गए हैं। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के 18068 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। मौके पर जागरूकता रैली में डॉ मंजर आलम ,डा गंगा शंकर शाह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात कुमार सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।





