प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक दिव्यांग एवं विधवा महिला ने लिट्टीपाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 12 जून की रात वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह देखने गई थी।इसी दौरान रात करीब 11 बजे तुड़कई गांव निवासी रमेश सोरेन कथित रूप से उसे जबरन उठाकर पास की झाड़ी में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उपचार कराने में व्यस्त रहने के कारण थाना में आवेदन देने में कुछ विलंब हुआ।आवेदन प्राप्त होते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी रमेश सोरेन को महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।





