Search

May 13, 2026 2:20 pm

गोड्डा जाने के दौरान मिशन स्कूल के बच्चों से मिले राहुल गांधी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रामपुर फुटबॉल मैदान में राहुल गांधी ने रात्रि विश्राम किया। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोड्डा के लिए सुबह 8 बजे निकली जहां गोड्डा जाने के क्रम में राहुल गांधी का डहरलहगी निर्मल ह्रदय मिशन स्कूल के छात्रों से रास्ते मे मिले। राहुल गांधी के स्वागत में मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फूल माला लेकर रोड किनारे खड़े थे। इसको देखते ही राहुल गांधी का काफिला स्कूल के समीप रुका।इस दौरान राहुल गांधी अपनी कार से नीचे उतरे और स्कूली बच्चों से हाथ मिलाया ,स्कूली बच्चियों से उनकी पठन -पाठन के बारे में जानकारी लिया। बच्चियों ने भी आने रुचि के बारे में बताया। राहुल गांधी से मुलाकात कर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद उनका काफिला गोड्डा के लिए निकल गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!