Search

May 12, 2026 3:38 pm

अवैध स्टोन चिप्स परिवहन के खिलाफ छापामारी, ट्रैक्टर जब्त।

एस भगत

पाकुड़: अंचल अधिकारी, पाकुड़ भागीरथ महतो व मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने रात्रि के समय छापामारी अभियान चलाते हुए पाकुड़- राजग्राम मुख्य सड़क पर बाहिरग्राम कांटा के पास एक नीला रंग का ट्रैक्टर अवैध रूप से स्टोन चिप्स पटरा लेकर जाते हुए पकड़ा। ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन संख्या JH16D-5159 थी और इसके पास माइनिंग चालान नहीं था।अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे मालपहाड़ी ओ०पी० परिसर में सुरक्षा हेतु रखा गया। साथ ही, संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।मालपहाड़ी ओ०पी० प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!