Search

April 26, 2026 5:17 am

ससमय डिस्पैच सेंटर पहुंच अपने कर्तव्यों का करे पालन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिले में 20 नवम्बर को मतदान होगी। इसे लेकर 19 नवम्बर को मतदान कर्मियों को बाजार समिति पाकुड़ से रवाना किया जाएगा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि डिस्पैच सेंटर में जिन कोषांगों का जो दायित्व दिया गया है, पदाधिकारी उसका ससमय निष्पादित करेंगे। उन्होंने क्रमवार हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम, कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, ईवीएम-वीवी पैट कोषांग, वाहन कोषांग, निर्वाचन कोषांग आदि से संबंधित पदाधिकारी, कर्मियों से अबतक की गई तैयारियों और आगे की योजना के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने स्तर से सभी कार्यों, तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी, कर्मी आगामी 19 नवम्बर को सुबह 4.30 बजे तक डिस्पैच सेंटर स्थित अपने-अपने कोषांगों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!