Search

May 10, 2026 3:24 pm

जर्जर सड़क और एमएससी पढ़ाई शुरू करने की मांग, आरजेडी जिलाध्यक्ष ने मंत्री से मिल रखी अपनी मांग।

पाकुड़ | झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और पाकुड़ के विशेष प्रभारी मंत्री संजय प्रसाद यादव से रविवार को गोड्डा में आरजेडी जिलाध्यक्ष महाबीर मारैया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हाजीकुल आलम, आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी मोफिज अंसारी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इकरामूल अंसारी शामिल थे।
मुलाकात में पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर भारी हायवा वाहनों के आवागमन से सड़क की जर्जर स्थिति, जिससे आम लोगों को हो रही परेशानी, पर तत्काल मरम्मत की मांग की गई। साथ ही पाकुड़ सदर अंचल कार्यालय के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई। मंत्री ने सभी मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया और पाकुड़ दौरे की तिथि तय करने की बात कही।
बैठक में 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा पाकुड़ के के.एम. कॉलेज में शुरू की गई बीएससी की पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए एमएससी कोर्स शुरू करने की भी मांग की गई, ताकि जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।

img 20250907 wa00094579862030004608125
img 20250907 wa00088406656154317611152

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!