Search

June 17, 2026 7:15 am

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर की घर वापसी, आरजेडी ने किया गर्मजोशी से स्वागत।

पाकुड़ जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया की अध्यक्षता में उनके निजी आवास पर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का विषय रहा, सुबह का भूला अगर शाम को लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते। बैठक के दौरान आमड़ापाड़ा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने विपक्षी दलों में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए अपने दल-बल के साथ पुनः आरजेडी में वापसी की। उनकी इस वापसी पर जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहेदिल से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया ने मौके पर विनोद ठाकुर को आमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पुनः मनोनीत करने की घोषणा की। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष विवेक मालतो, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मड़ैया सहित जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!