भगत सिंह चौक सहित कई चौक-चौराहों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया
एस कुमार
महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने रविवार को भगत सिंह चौक सहित कई चौक चोराहों में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक किया. वही थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा सब की व्यक्तिगत जिम्मेवारी है. उन्होंने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को बिना हेलमेट गाड़ी न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ट्रिपल लोड वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति वाहन न चलाने का आग्रह किया.






