चोरों ने ट्रेन के दिव्यांग बोगी से सटे एस्लार के बोगी को गैस कटर से काटकर बुक किए गए कपड़े की चोरी की थी।
सतनाम सिंह
पाकुड़/साहिबगंज:-बीते महीने हावड़ा- जयनगर एक्सप्रेस में चोरी की बड़ी मामला सामने आई है,जिसमें ट्रेन के दिव्यांग बोगी से सटे एस्लार के बोगी को गैस कटर से काटकर बुक किए गए कपड़े की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यह घटना बीते 3 जुलाई 2024 की बताई जा रही है। इस घटना में कुल 6 लोग शामिल थे, जिनमें से 2 हावड़ा से और 4 पाकुड़ से ट्रेन में चढ़े थे। और वह चोरी की घटना को अंजाम दे कर गुमानी के आगे नील केबिन में उतर गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संयुक्त छापेमारी में मो साहनवाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके निसान देही पर हावड़ा सीआईबी और बर्धमान सीआईबी की टीम,आरपीएफ पाकुड़ एसआई प्रभाकर कुमार चौधरी, एसआई संतोष कुमार पूरे दल बाल से साथ तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दल बल के साथ तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में छापेमारी की जिसमे चोरी की गई कपड़े को बरामद करने में सफलता हासिल हुई है, जिसे सीज किया गया और कपड़े दुकान के मालिक मो इम्तियाज उम्र 24 वर्ष पिता मकबूल ग्राम महाराजपुर बाजार थाना तालझारी जिला साहिबगंज को गिरफ्तार कर पाकुड़ लाया गया। उसे आज साहेबगंज कोर्ट में भेजा जाएगा। मामले को लेकर रेल पुलिस ने बताया कि बचे 5 आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद, पुलिस ने ट्रेन में सुरक्षा बढ़ा दी है ।






