सतनाम सिंह
Also Read: साप्ताहिक हाट से दिनदहाड़े बाइक की चोरी।
पाकुड़: पाकुड़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पांच नाबालिक बच्चे को आरपीएफ पुलिस ने रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे को हिरणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी असगर अंसारी के द्वारा मुजफ्फरपुर बिहार ले जाया जा रहा था।जहां सभी को बिस्किट फैक्ट्री में काम करवाने के लिए के नियत से ले जाया जा रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप व सब इंस्पेक्टर प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पहुंच फुटओवर ब्रिज के पास से पांच बच्चों को अपने संरक्षण में लेते हुए बच्चों को ले जा रहे युवक से पूछताछ की। एवं आरपीएफकी सूझबूझ से सभी बच्चों को छुड़ा लिया गया है। एवं असगर अंसारी को गिरफ्तार कर जीआरपी पाकुड़ को सुपुर्द कर दिया गया है। एवं बच्चों को अपना घर भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।





